फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट छोड़ कप प्लेट बेचने लगा शावाब

Sun, 26 Mar 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में योगी सरकार बनते ही अवैध बूचड़ खाने और बगैर लाइसेंस के संचालित मीट की दुकानों पर प्रशासन का डंडा चल रहा है। शहर की 150 से अधिक मीट की दुकानों के शटर बंद हो चुके हैं। मीट का कारोबार करने वाले लोगों ने दूसरे रोजगार तलाशने शुरू कर दिए हैं। लालकुर्ती क्षेत्र के एक युवक ने मुर्गा बेचने की बजाय कप प्लेट बेचनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 लालकुर्ती में स्काउट गाइड मंडलीय कार्यालय के निकट मुस्लिम युवक शावाब काफी समय से सड़क किनारे मीट बेचने का काम करता था। इसके पास छावनी परिषद या नगर निगम से मीट बेचने का लाइसेंस नहीं था। तीन दिन पहले ही पुलिस ने उसको मीट का कारोबार बंद करने की चेतावनी दी। उसी दिन से उसने अपना रोजगार बदलने का इरादा बना लिया। शावाब से बात की गई तो उसने बताया कि परिवार का पालन करने के लिए रोजगार की जरूरत थी। मीट का कारोबार पूरी तरह बंद कर दिया है। तीन दिन से वह कप प्लेट आदि बेच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें