संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केडी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में एमडीपीएस एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक जीते।
कोच वरुण सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में एकेडमी से जूनियर वर्ग में प्रेरणा तोमर, अवनी शर्मा, प्रिया, कनक सिंह, वेदनशी शर्मा, अंशिका शर्मा, आयुषी राणा, माही, भूमिका शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। निशु तोमर, सिद्धि तोमर, मानवी तोमर, यशी तोमर, आशी सैनी, प्राप्ति तोमर ने रजत पदक जीता। आरोही, दीपिका, धराशी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर पुरुष वर्ग में शुभम, नक्श ने स्वर्ण पदक जीता। भव्य, मयंक सैनी ने रजत पदक जीता। काव्यांश परम सैनी ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर एमडीपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य तरुण तोमर ने सभी विजेताओं को बधाई दी। संवाद