पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन यूनिट की सामान्य सभा सीसीएस विश्वविद्यालय के अटल सभागार में जेसी कथूरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें मुख्य संरक्षक के रूप में जे.सी. कथूरिया, अध्यक्ष के रूप में निवेश कुमार, अध्यक्ष के रूप में तरुण कुमार तथा सचिव के रूप में राजीव रंजन निर्वाचित हुए। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय अध्यक्ष एसके कटारिया, अखिल भारतीय महासचिव कृष्ण कुमार, अंचल प्रमुख अजय कुमार तिबड़ीवाल, मंडल प्रमुख नीरज कुमार आनंद, उप अंचल प्रमुख प्रफुल्ल कुमार द्वार्या, उप मंडल प्रमुख इंद्रजीत मंचंदा सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
सभा में अधिकारियों के हितों, बैंकिंग क्षेत्र की चुनौतियों, संगठन की मजबूती तथा बैंक की प्रगति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठनात्मक एकता बनाए रखने, कर्मचारी हितों की रक्षा करने तथा बैंक के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।