सम्राट स्वीट्स को एमडीए ने दिया ध्वस्तीकरण का नोटिस
मेरठ। एक बार फिर गढ़ रोड स्थित सम्राट स्वीट्स पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। एमडीए की तरफ से 12 मार्च को ध्वस्तीकरण का नोटिस दे दिया गया है। 15 दिन में निर्माण स्थल को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले भी 20 नवंबर 2019 को ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया गया था और 15 दिन में अनाधिकृत निर्माण को स्वयं हटाकर प्राधिकरण को सूचित करने के निर्देश दिए गए थे।
पिछले कुछ समय से इस स्थल को लेकर आवास विकास का बताया जा रहा था, लेकिन ये एमडीए के कार्यक्षेत्र का है। इस निर्माण का मानचित्र एमडीए से स्वीकृत नहीं कराया गया। जबकि बराबर में स्थित पीसी ज्वेलर्स बिल्डिंग का मानचित्र एमडीए से स्वीकृत है। जोनल अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि ये प्लॉट विवादित रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार सम्राट स्वीट्स के मालिक से नोटिस देकर पूछा गया कि क्या आपने मानचित्र स्वीकृत कराया है, लेकिन ये जवाब नहीं दे सका था। इसके बाद ही ये कार्रवाई की जा रही है।