फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कंकरखेड़ा में अवैध कालोनियों पर एमडीए का गरजा बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
कंकरखेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला मेडा का बुलडोजर
विज्ञापन
शहर में अवैध काॅलोनियों की बसावट पर अंकुश लगाने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने सख्त कार्रवाई की है। कंकरखेड़ा सहित शहर के बाहरी इलाकों में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों पर बुधवार को बुलडोजर चलवा दिया गया। अवैध निर्माणों सील कर दिए गए। प्राधिकरण ने यह कार्रवाई शिकायतों के आधार पर की।
विज्ञापन


मेडा की प्रवर्तन अधिकारी निकिता सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा क्षेत्र में सरधना मार्ग पर खसरा संख्या-2704 व 2705 पर बंटी कुरैशी और दीपक कुमार की ओर से लगभग 2000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध काॅलोनी विकसित की जा रही थी। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद ले-आउट स्वीकृत नहीं कराया गया। नक्शा पास न कराने पर इस काॅलोनी पर बुलडोजर चलवा दिया गया।
इसी तरह एनएच 58 पर कृष्णा पब्लिक स्कूल के निकट अरविंद कुमार गुप्ता की ओर से 3049 वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही दूसरी अवैध काॅलोनी पर भी एमडीए ने कार्रवाई की। यहां लगभग 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण सील कर दिया गया। बता दें कि मेरठ शहर में नियमों को ताक पर रखकर बिल्डर लंबे समय से अवैध कॉलोनियों की बसावट करते रहे हैं। एमडीए के रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक 359 अवैध कॉलोनियां चिह्नित की जा चुकी हैं। इन कॉलोनियों के नियमितीकरण का मसौैदा भी कागजों पर कई बार तैयार हुआ, लेकिन अभी तक अमल नहीं हो सका है। ऐसी कई कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अनियोजित विकास लोगों की परेशानी का सबब भी बन गया है। ऐसे में शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर विकसित हो चुकी अवैध कॉलोनियों की नई बसावट पर रोक लगाने से पहले ऐसी बस चुकी कॉलोनियों का नियमितीकरण करना ज्यादा अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें