फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धार्मिक अनुष्ठानों के बाद निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सदर दुर्गा बाड़ी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री पूर्णमति माता के मंगल प्रवचन के
विज्ञापन
आचार्य श्री 108 भारत भूषण महाराज के सानिध्य में बुधवार को कंकरखेड़ा से वार्षिक भव्य रथ यात्रा का निकाली गई। यात्रा में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के सौभाग्य विभिन्न परिवारों को मिले। यात्रा का कंकरखेड़ा के विभिन्न बाजार में जगह जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जैन मिलन जागृति महिला द्वारा निकाली गई झांकी ने सभी का मन मोह लिया। बैंड बाजे, नगाड़े वाले और भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत धार्मिक भजनों पर समाज के पुरुष और महिलाएं भक्तिभाव से नृत्य करते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शशांक जैन, डीके जैन, राजीव जैन, देवेंद्र जैन, नवीन जैन, अंशुल जैन, संदीप जैन रहे।
विज्ञापन



भक्ति भाव से मनाया दीक्षा दिवस समारोह
मेरठ। सदर दुर्गाबाड़ी स्थित भगवान श्री 1008 पारसनाथ भगवान पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में पूर्णमति माता ससंघ के मंगल प्रवास के दौरान संघस्थ चार आर्यिकाओं का दीक्षा दिवस समारोह भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर विशदमती माताजी, विपुलमती माताजी, मधुरमती माताजी और कैवल्यमती माता का दीक्षा दिवस मध्य प्रदेश के ग्वालियर और गोलाकोट से पधारे जैन समाज के लोगों के मध्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मेरठ के विभिन्न जैन समाजों, जिनमें साकेत जैन समाज, असौड़ा हाउस जैन समाज, शास्त्री नगर जैन समाज और आनंदपुरी जैन समाज प्रमुख रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें