फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सफाई में लापरवाही पर महापौर बोली, जलभराव हुआ तो शासन जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नालों की सफाई में लापरवाही पर महापौर बोली, जलभराव हुआ तो शासन जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

मेरठ। महापौर सुनीता वर्मा ने नाला सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कि अगर बरसात में शहर में जलभराव हुआ तो सफाई निरीक्षक सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वे गुरुवार को नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रही थीं।
महापौर ने जलकल विभाग के अधिकारियों से 2 साल में कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा मांगा, साथ ही10 एचपी के सबमर्सिबल के पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल किए और एक माह में पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र सिंह से नालों की सफाई का ब्यौरा मांगा। उन्होंने कहा कि तीन माह से नालों की सफाई चल रही है, इसके बावजूद अभी तक कई नालों में सिल्ट भरी है। इस दौरान उन्होंने सभी वाहनों के डीजल का भुगतान जीपीएस की रिपोर्ट के अनुरूप ही करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश के चारे पानी की व्यवस्था की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदारों की जमानत राशि हो जब्त
2018 में कुछ कार्यों के टेंडर निकाले गए थे, लेकिन उन पर ठेकेदारों ने अभी तक काम शुरू नहीं किया। महापौर ने ऐसे सभी ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करते हुए जमानत राशि जब्त करने की बात कही। नगर आयुक्त अरविंद चौरसिया ने बताया कि निर्माण विभाग के कुछ अधिकारी अपनी मर्जी से ठेकेदारों का समय बढ़ रहे हैं, महापौर ने ऐसे अधिकारियों के रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। वहीं नगर निगम अफसरों का वेतन देने के बाद 14वें वित्त से बची धनराशि से ओडियन नाले पर तीन स्थानों पर डैम बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्य, सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह, इंद्र विजय सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र कुमार चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें