संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाचित पदाधिकारियों को तहसीलदार एवं चुनाव अधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई।
तहसील सभागार में आयोजित समारोह में बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तहसीलदार निरंकार सिंह और चुनाव अधिकारी रघुवंश बंसला ने पद, गोपनीयता एवं सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान एडवोकेट व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. असलम एडवोकेट ने किया।
विशिष्ट अतिथि सब रजिस्ट्रार सुरेश चंद मौर्य रहे। चुनाव अधिकारी रघुवंश बंसला ने अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. असलम एडवोकेट, उपाध्यक्ष समीर त्यागी, सचिव नटवर राणा, उपसचिव मुकेश रानी, सामाजिक मंत्री साधना, पुस्तकालय मीनाक्षी व कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार को प्रमाणपत्र दिए। वरिष्ठ सदस्य पद पर कमल कुमार एडवोकेट, अब्दुल सत्तार रिजवी एडवोकेट, रेखा एडवोकेट, पुनीत सैनी एडवोकेट, अशोक नागर एडवोकेट, सरदार सिंह एडवोकेट, कनिष्ठ सदस्य पद पर मंजू एडवोकेट, कंवरपाल सिंह एडवोकेट, मोहम्मद फराज एडवोकेट को भी प्रमाणपत्र दिए। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र कुमार रस्तौगी, नजमुद्दीन खां, शमसुद्दीन अंसारी को सम्मानित किया।
मवाना सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारी आदि शपथ लेते हुए। (मवान