आईआईएमटी अकादमी की इंटरमीडिएट की छात्रा मुस्कान ने ह्यूमैनिटीज में 98% अंक लाकर जिले में तीसरा
आईआईएमटी एकेडमी की मुस्कान ने ह्यूमैनिटीज में 98 प्रतिशत अंक लाकर जिले में तृतीय स्थान पाया-
गंगानगर। आईआईएमटी एकेडमी गंगानगर की इंटरमीडिएट की छात्रा मुस्कान ने ह्यूमैनिटीज में 98 प्रतिशत अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल की। कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल और प्रबंध संचालिका पियांशु अग्रवाल ने छात्रा और माता-पिता को बधाई दी। एकेडमी के डायरेक्टर डॉ. पीके शर्मा और प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने बताया कि एकेडमी का इंटरमीडिएट का परिणाम शत प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता सुनील कुमार नेहा भारतीय सेना में हैं। मां अनु गृहणी हैं। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय आईआईएमटी एकेडमी के शिक्षकों, प्रबंधन और अपने माता-पिता को दिया।