फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा दीवार फांदकर स्कूल से निकली, ऐसे सुरक्षित पहुंची घर

Wed, 14 May 2025 02:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मवाना के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा अनुराधा दीवार फांदकर स्कूल से बाहर निकल गई। बाद में छात्रा अपने गांव बसतोरा में सुरक्षित मिली।

 

विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मवाना से कक्षा 6 की छात्रा अनुराधा, निवासी बसतोरा, गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे विद्यालय की दीवार फांदकर बाहर निकल गई। छात्रा के स्कूल से इस तरह अचानक चले जाने की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें अनुराधा अकेली बाहर जाती हुई दिखाई दी। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, शिक्षा विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रा की तलाश शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी ही देर बाद सूचना मिली कि अनुराधा सीधे अपने घर बसतोरा पहुंच गई है और सुरक्षित है। अधिकारियों ने परिजनों से संपर्क कर स्थिति की पुष्टि की।

शुरुआती जांच के अनुसार छात्रा किसी से बिना कहे विद्यालय से निकली और घर पहुंच गई। अब यह जांच की जा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। विद्यालय प्रशासन से भी जवाब मांगा गया है कि छात्रा कैसे सुरक्षा घेरे को पार कर बाहर निकली।

घटना भले ही बिना किसी अनहोनी के निपट हो गई हो, लेकिन यह स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता को उजागर करती है। बता दें कि इससे पहले भी विद्यालय से छात्राओं के लापता होने के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें