फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अकेली देख बिगड़ी मौलाना की नीयत, कमरे में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 07 Mar 2018 02:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

किशोरी को अकेली देख एक मौलाना की नीयत बिगड़ गई। उसने किशोरी को कमरे में खींच लिया और फिर उसके साथ जबरन बलात्कार करने की कोशिश की। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक मदरसे के मौलाना ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए किशोरी का गला दबाकर हत्या करनी चाही। इस बीच शोर सुनकर लोग पहुंचे तो मौलाना भाग निकला। परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।

किठौर क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार लिसाड़ीगेट क्षेत्र में रह रहा है। इसी मकान में एक मदरसे का मौलाना भी रहता है। सोमवार को किशोरी के परिजन बाहर गये थे। आरोप कि मौलाना ने किशोरी को घर में अकेला देखकर उसे कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी चकमा देकर भाग गया। 
विज्ञापन


पढ़ें : झाड़-फूंक कराने आई महिला से मौलवी ने किया बलात्कार, भेजा जेल
 

Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। बाद में परिजन लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। साथ ही तहरीर दी। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम का कहना है जांच पड़ताल में सामने आया कि किशोरी की एक युवक से नजदीकी है। जिसके चलते मौलाना ने किशोरी को डांट दिया था। इसी के आधार पर आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें