फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर नाईक को नायक बताकर पढ़ाने वाले इस्लामिक स्कूल की मान्यता खत्म

Wed, 07 Mar 2018 02:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

देश से फरार चल रहे जाकिर नाईक को नायक बताकर पढ़ाने वाले इस्लामिक विजन स्कूल की मान्यता खत्म कर दी है। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


बिजनौर में एडीबेसिक मुरादाबाद ने किरतपुर क्षेत्र के गांव ढाकी हुसैनपुर गांव में इस्लामिक विजन स्कूल की मान्यता खत्म कर दी है। इस स्कूल में कक्षा दो के बच्चों को देश से फरार जाकिर नाईक को नायक बताकर पढ़ाया जा रहा था। स्कूल में किताब गैर कानूनी तरीके से पढ़ाई जा रही थी। 

किरतपुर इलाके के ढाकी हुसैनपुर गांव में स्थित इस्लामिक विजन स्कूल में कक्षा दो के बच्चों को जानी मानी अन्य इस्लामिक हस्तियों के साथ देश से फरार जाकिर नाईक को नायक बनाकर पढ़ाया जा रहा था। इस्लामिक विजन स्कूल के अलावा अलीगढ़ और दिल्ली के स्कूलों में भी यह किताब पढ़ाई जा रहा थी। अमर उजाला ने 30 जनवरी के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो स्कूल के प्रबंधक ने बच्चों के बस्ते के साथ स्कूल से किताब गायब कर दी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच शुरू की तो पहले दिन जांच में कुछ नहीं मिला। दूसरे दिन टीम फिर से जांच करने पहुंची तो स्कूल के बच्चों के हाव भाव से लगा कि उन्हें जुबान बंद करने के लिए डराया धमकाया गया है। 
विज्ञापन


स्कूल की समय सारणी में नौ वे नंबर पर किताब का नाम लिखा था। प्रबंधक से पूछताछ की तो बताया कि किताब सितंबर महीने में ही बंद कर दी गई है। इससे इस बात की पुष्टि हुई कि किताब इल्म उन नाफे स्कूल में पढ़ाई जा रही थी। बीएसए ने स्कूल के प्रबंधक को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भेज दिया। नोटिस के जवाब में भी स्कूल में विवादित किताब पढ़ाने का जिक्र आया। बीएसए ने स्कूल की मान्यता खत्म करने के लिए फाइल जांच रिपोर्ट समेत एडीबेसिक मुरादाबाद को भेज दी। जांच के दौरान एक शिक्षाविद का होना जरूरी होता है।

पढ़ें : देश से फरार चल रहे जाकिर को नायक बता पढ़ा रहे पाठ, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

अमर उजाला की खबर के बाद हुई कार्रवाई

इस्लामिक विजन स्कूल का फोटो - फोटो : अमर उजाला
23 फरवरी को दोबारा से शिक्षक योगेंद्र पाल को साथ लेकर विभाग की टीम ने जांच की और जांच रिपोर्ट एडी बेसिक मुरादाबाद को भेज दी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय दिल्ली से भी स्कूल की जांच शुरू हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी से मंत्रालय के अफसरों ने इस मामले में बातचीत भी की। मंगलवार को एडी बेसिक मुरादाबाद ने स्कूल की मान्यता खत्म कर दी है। मान्यता खत्म करने के बारे में कहा गया कि स्कूल में किताब गैर कानूनी तरीके से पढ़ाई गई। यह किताब मान्यता प्राप्त स्कूलों के कोर्स में नहीं है। मान्यता खत्म करने के आदेश में एडी बेसिक ने कहा कि अमर उजाला की खबर पर जांच में यह कार्रवाई हुई है।

दूसरे स्कूलों में बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश
इस्लामिक विजन स्कूल की मान्यता खत्म होने पर स्कूल के बच्चों का प्रवेश अब दूसरे स्कूलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की देखरेख में होगा। एडी बेसिक मुरादाबाद ने बीएसए बिजनौर को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि इस्लामिक विजन स्कूल के बच्चों नवीन शिक्षा सत्र में प्रवेश खंड शिक्षा अधिकारी किरतपुर व खंड शिक्षा अधिकारी नजीबाबाद की देखरेख में बच्चों के अभिभावकों से मिल कर निकटवर्ती स्कूलों में कराने को कहा गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें