फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना महमूद मदनी ने कहा- कश्मीरियों के बगैर पूरा नहीं होगा कश्मीर लेने का ख्वाब

Wed, 19 Dec 2018 07:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के दौरान क्रॉस फायरिंग में बच्चे सहित सात नागरिकों की मौत होने के बाद जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मदनी ने कहा कि कश्मीर मसले पर सरकार की कोई योजना नहीं है। अगर कश्मीर चाहिए तो कश्मीरियों को भी अपनाना होगा।

विज्ञापन

 
पूर्व राज्यसभा सांसद व जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के पास कोई योजना नहीं है। जहां जरूरत नहीं है वहां भी फौज डंडे और गोली का इस्तेमाल कर रही है। जिसमें मासूम बच्चे मारे जा रहे हैं। जो फौज दुश्मनों के लिए बनाई गई है वो दोस्तों और अपने नागरिकों पर ही कार्रवाई कर रही है। मदनी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आपको कश्मीर चाहिए कश्मीरी नहीं चाहिए। अगर आप बगैर कश्मीरियों के कश्मीर लेने का ख्वाब देख रहे हैं तो यह पूरा नहीं होगा। यह ख्वाब तभी पूरा होगा जब आप कश्मीरियों को भी अपनाएंगे। 

उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को मारकर, उनका दमन करके, उनके साथ नाइंसाफी करके यह उम्मीद करते हैं कि कश्मीर अपने पास रख लेंगे तो यह झूठ, सरासर बेईमानी और धोखा होगा जो आप अपने आपको और मुल्क को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल तभी निकलेगा, जब हम कश्मीर के साथ साथ कश्मीरियों को भी अपना कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें