फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की अदालत के फैसले का स्वागत, मदनी बोले- नियमानुसार वीजा लेकर आए विदेशी जमाती

Wed, 27 May 2020 08:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • मदनी ने कहा, विदेशी जमाती नियमानुसार वीजा लेकर आए थे  
  • हरियाणा की अदालत ने छह देशों के 57 विदेशी जमातियों को बरी किया
  • लगाई गई धाराओं को निराधार माना
विज्ञापन
मौलाना सैय्यद अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि विदेशी जमात के सभी लोग नियामानुसार वीजा लेकर आए थे। यह आज का कोई नया सिलसिला नहीं है, बल्कि देश की आजादी के बाद से इसी प्रकार से लोग आते रहे हैं। हरियाणा की एक अदालत की ओर से छह देशों के 57 विदेशी जमातियों को विदेशी नियमों के तहत लगाई गई सभी धाराओं को निराधार मानते हुए उन्हें बरी किए जाने के बाद मौलाना ने यह बात कही। 

विज्ञापन


जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि नूह की अदालत ने इन विदेशियों के लिए जो रुख अपनाया है उसे हम सम्मान की नजर से देखते हैं और आशा करते हैं कि हरियाणा की तरह ही देश के अन्य राज्यों की अदालतें भी उन्हें अपना अतिथि समझ कर नम्रता का व्यवहार करेंगी। 

यह भी पढ़ें: जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- कोरोना को धार्मिक रंग देने की साजिश
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने पहले से ही विदेशियों का डेटा जारी करते हुए कहा था कि सांप्रदायिक मीडिया के प्रोपेगेंडा ने कोरोना फैलाने का जिम्मेदार तब्लीगी जमात को ही बना दिया है। जिसके कारण यह विदेशी अतिथि परेशानी में हैं। डेटा के अनुसार पूरे देश में लगभग 1640 विदेशी हैं, जिनमें केवल दिल्ली में 906 और शेष देश के अन्य राज्यों में हैं। 
विज्ञापन


मौलाना अरशद मदनी ने बताया कि अदालत ने जिन जमातियों को रिहा किया उनमें इंडोनेशिया के 11, श्रीलंका के 24, साउथ अफ्रीका के पांच, बांग्लादेश के 11, थाइलैंड के छह और नेपाल के एक जमाती शामिल हैं। ये सभी लोग लॉकडाउन से पहले मेवात के विभिन्न गांवों में जमात में आए हुए थे। बांग्लादेश की एक जमात में पांच महिलाएं भी अपने पतियों के साथ शामिल थीं। इन विदेशी जमातियों को मेवात पुलिस ने दो अप्रैल को हिरासत में लेकर उन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें