फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं, सरकारों के निर्देशों का पालन करें मुसलमान: मौलाना अरशद मदनी

Tue, 09 Jun 2020 04:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौलाना सैयद अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पांच लोगों के साथ मस्जिदों को खोलने की अनुमति के विरोध के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि राज्य सरकारों ने अपने यहां की स्थिति को देखते हुए धार्मिक स्थलों को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी है। मौलाना मदनी का कहना है कि मुसलमान अपने- अपने राज्य की सरकारों के निर्देश मानें और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनामिका शुक्ला से हुई थी ये बड़ी चूक, फिर खुल गया पूरा राज, पढ़िए पूरा अपडेट

मंगलवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी को लेकर जमीयत की ओर से सावधानी बरतने की अपीलें जारी की जाती रही हैं। जिसका लोगों ने पालन भी किया। इसलिए मस्जिदों में नमाज़ अदा करने को लेकर भी जमीयत का यही कहना है कि मुसलमान अपनी- अपनी राज्य सरकारों के निर्देशों को मानते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इसका अधिकार राज्य सरकारों को दिया है कि वे अपने यहां धार्मिक स्थलों को खोलें और अपने यहां की स्थिति को देखते हुए इसके लिए शर्तें तय करें। इसलिए राज्यों ने इस संबंध में अलग- अलग रुख अपनाते हुए अलग- अलग शर्तों के साथ मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति दी है। यदि मस्जिद में संभव न हो तो पहले की तरह घरों में नमाज अदा करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। आंकड़े बताते हैं कि समय बीतने के साथ यह महामारी एक खतरनाक मोड़ लेती जा रही है। ऐसे में सावधानी और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें