मेरठ में दूसरे समुदाय की महिला से शादी करने वाले एक युवक को एक मौलाना ने अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया। आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर पीटा गया और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया। विरोध करने पर नशीला पदार्थ देकर उसका खतना कर दिया गया। पीड़ित दंपति की शिकायत पर आईजी ने एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश पर आरोपी मौलाना के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी और आईजी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मूल रूप से रोहटा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने करीब दस साल पहले देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय की युवती से शादी की थी। दंपति माधवपुरम चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। शादी के बाद पत्नी और दोनों बच्चों के हिंदू नाम रखे गए थे। आरोप है कि छह माह से खरखौदा क्षेत्र निवासी मौलाना रियाजुद्दीन उर्फ बबली और उसके साथी युवक को धमकी देते आ रहे थे कि या तो वह धर्म परिवर्तन कर ले, नहीं तो पत्नी को छोड़ दे।