आज से चलेगी माता वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन
मेरठ। मेरठ सिटी स्टेशन से यात्री सीधे माता वैष्णो देवी ट्रेन से पहुंच सकेेंगे। रेलवे की ओर से त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया गया था। इसमें आनंद विहार से वाया मेरठ, माता वैष्णो देवी जाने की सुविधा दी गई है। इस ट्रेन को 11 अक्तूबर से 19 नवंबर तक सप्ताह में दोनों तरफ से दो दिन चलाया जाएगा।
आनंद विहार से ट्रेन सोमवार और गुरुवार को और माता वैष्णो देवी कटरा से ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। मेरठ सिटी स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज रात 12.08 बजे है। ट्रेन दो मिनट रुकने के बाद 12.10 बजे रवाना होगी। कैंट स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है। ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मू तवी और उधमुपर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वातानुकूलित कोच हैं। ट्रेन अगले दिन दोपहर 1.30 बजे कटरा पहुंचेगी। ट्रेन संचालन से श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।