फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमएसए शूटिंग चैंपियनशिप आज से, 500 से अधिक शूटर करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
मेरठ शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता से पहले अभ्यास करते शूटर
विज्ञापन
रोहटा रोड स्थित मेरठ शूटिंग एकेडमी में आज से ओपन एमएसए शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 29 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इसमें यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों से करीब 500 से अधिक शूटर प्रतिभाग करेंगे। इसे लेकर शूटिंग रेंज में भी पूरी तैयारी कर ली गई है। कई जिलों से खिलाड़ी बुधवार को रेंज पहुंच गए और अभ्यास भी किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक अभिनव चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता तीन श्रेणी में होगी। इसमें आईएसएफ राइफल, आईएसएफ पिस्टल इवेंट और एनआर इवेंट का आयोजन किया जाएगा। 10 मीटर एयर पिस्टल, एयर राइफल में शूटर प्रतिभाग करेंगे। अंतिम दिन सभी श्रेणी के विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतिदिन 100 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसे लेकर रेंज में पूरी तैयारी कर ली गई है। बुधवार को भी आसपास के जिलों से कई खिलाड़ी पहुंचे। उन्होंने प्रतियोगिता से पूर्व अभ्यास भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें