त्योहारों के लिए भरा था करीब एक करोड़ का सामान
शोरूम संचालक सुशील कुमार के मुताबिक आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने शोरूम में करीब एक करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान भर रखा था। आग में पूरा सामान जलकर राख हो गया। अपना सामान आग की लपटों में जलता देखकर संचालक सुशील सदमे में आ गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला।
दमकल पहुंचने में एक घंटे की देरी का आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगा। हालांकि, दमकल विभाग की ओर से देरी के संबंध में कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। दमकल कर्मियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। आग के अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।