फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चार्जिंग सेंटर में आधी रात लगी आग, नौ ई-रिक्शा जलकर राख, दो घंटे बाद काबू पाया

Sat, 27 Jun 2026 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आनंद हॉस्पिटल के सामने स्थित ई-रिक्शा चार्जिंग और रिपेयरिंग सेंटर में देर रात आग लगने से नौ ई-रिक्शा जलकर नष्ट हो गए। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर के आनंद हॉस्पिटल के सामने स्थित एक ई-रिक्शा चार्जिंग और रिपेयरिंग सेंटर में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से नौ ई-रिक्शा जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

रात दो बजे लगी आग, चार्जिंग पर खड़े थे ई-रिक्शा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आग रात करीब दो बजे लगी। उस समय केंद्र संचालक ई-रिक्शों को चार्जिंग पर लगाकर घर चला गया था। सेंटर पर पांच ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगे हुए थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुल नौ ई-रिक्शा इसकी चपेट में आ गए।

शॉर्ट सर्किट बनी आग की वजह
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दो घंटे बाद आग पर पाया काबू

विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर.के. सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों ने करीब सुबह चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझाने में लगभग दो घंटे का समय लगा। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें