फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी संदीप को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने सदर बाजार थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 22 जून को उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी बहाने से उसे अपने क्वार्टर में ले गया था। बच्ची ने शोर मचाया तो शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए । आरोपी मौके से भाग गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें