फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : 203 जोड़े शादी के बंधन में बंधे

विज्ञापन
दौराला - सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
168 हिंदू और 35 मुस्लिम जोड़े विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को दौराला के फार्म हाउस में 203 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए और मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 217 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 168 हिंदू और 35 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। बुधवार को आयोजित विवाह समारोह में 203 जोड़ों का विवाह विधिविधान से संपन्न कराया गया। दोपहर से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से वर-वधू और उनके परिजन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। मुस्लिम वर-वधू के लिए अलग हॉल में निकाह की व्यवस्था की गई थी, जबकि हिंदू वर-वधू के लिए खुले मैदान में मंडप सजाकर फेरे कराए गए। वर-वधू के लिए लड्डू, उपहार और भोजन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। यदि किसी भी गांव या क्षेत्र में कोई व्यक्ति विवाह के नाम पर पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत तत्काल ब्लॉक अधिकारी या सीधे उनसे की जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। अतिथियों ने पुष्प वर्षा कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, रवि चौधरी, बबलू प्रधान, बीडीओ दौराला रामकुमार, बीडीओ सरधना सुनीत भाटी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें