फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्नोई सराय मोहल्ले में मस्जिद की छत पर हुआ तेज धमाका

विज्ञापन
बिजनौर धमाका: नगीना में तेज धमाके की घटना की जानकारी लेते सीओ महेश कुमार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विश्नोई सराय मोहल्ले में मस्जिद की छत पर हुआ तेज धमाका
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। मस्जिद की छत पर तेज धमाके की आवाज होने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तथा अभिसूचना इकाई की टीम ने मदरसे के अंदर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद दो युवकों को थैला लेकर मदरसे से निकलकर बाइक से भागते देखा गया।
मोहल्ला विश्नोई सराय में पिरहाइयों वाली मस्जिद की छत पर मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे करीब तेज धमाके की आवाज से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए। धमाके की आवाज के तुरंत बाद दो युवकों को थैले के साथ बाइक से भागते हुए भी देखा गया। धमाके की आवाज की सूचना मोहल्ले वासियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में मदरसे की देख रेख करने वाले मौलाना सलीम से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मदरसे के मौलवी व एक युवक को हिरासत में ले रखा है। मदरसे में थाना व जनपद गोंडा क्षेत्र के गांव सुंडमार निवासी सलीम अहमद पुत्र सलाउद्दीन मौलवी है। मौलवी के पास थाना और कस्बा कोतवाली देहात के मोहल्ला रजा कॉलोनी निवासी साजिद का अक्सर आना जाना है। मंगलवार की पूर्वाह्न लगभग 11 बजे मदरसे में कोतवाली देहात निवासी साजिद पहुंचा। आरोप है कि उसने ही एक जोरदार धमाका कर किया। पुलिस ने आरोपी के घर मोहल्ला रजा कॉलोनी में भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई आबिद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में पुलिस ने की छापेमारी
कोतवाली देहात। नगीना में मस्जिद की छत पर जोरदार धमाके के बाद फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए दो सीओ व दो थानों की पुलिस ने एलआईयू यूनिट के साथ कोतवाली देहात क्षेत्र में जगह-जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने मदरसे के मौलवी व एक युवक को हिरासत में ले रखा है।
नगीना के मोहल्ला विश्नोई सराय में मस्जिद के ऊपर के हिस्से में बने कमर में मदरसा संचालित है। मस्जिद के आसपास हिंदू आबादी अधिक है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मदरसे में थाना व जनपद गोंडा क्षेत्र के गांव सुंडमार निवासी सलीम अहमद पुत्र सलाउद्दीन मौलवी है। मौलवी के पास थाना और कस्बा कोतवाली देहात के मोहल्ला रजा कॉलोनी निवासी साजिद का अक्सर आना जाना है।
मंगलवार की पूर्वाह्न लगभग 11 बजे मदरसे में कोतवाली देहात निवासी साजिद पहुंचा। आरोप है कि उसने ही एक जोरदार धमाका कर किया। धमाके के बाद वह फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर नगीना इंस्पेक्टर व सीओ नगीना प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारी को दी गई। धमाके के फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए सीओ नजीबाबाद महेश कुमार, सीओ नगीना प्रवीण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर नगीना, कोतवाली देहात इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर व एलआईयू टीम के साथ कोतवाली देहात पहुंचे। उन्होंने आरोपित के मोहल्ला रजा कॉलोनी निवासी घर पर भी दबिश दी। वहां से उसके बड़े भाई आबिद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहे मोहल्ला मुमताज कॉलोनी में भी घर पर दबिश दी ,लेकिन आरोपित नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ के लिए मौलवी सलीम के बड़े भाई आबिद को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

साजिद खोलेगा मस्जिद की छत पर धमाके का राज
बिजनौर में मस्जिद में धमाका होने से पहले दोपहर को सभी अपने घरों के काम निपटाने में व्यस्त थे। मस्जिद में हुए तेज धमाके ने सभी के होश उड़ा दिए। मस्जिद के आसपास के मकानों में रहने वालों ने तो धमाकों की कंपन भी महसूस की। प्रभारी सीओ महेश कुमार अनुसार धमाका मस्जिद की छत पर हुआ था। मस्जिद के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने भी जाकर मामले की जांच की, लेकिन जब पुलिस छत पर पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। किसी तरह की टूटफूट के साक्ष्य भी वहां नहीं थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मस्जिद में मदरसा भी चलाया जा रहा है। पुलिस को पता चला है कि धमाके के समय कोतवाल ीदेहात निवासी साजिद मस्जिद की छत पर था। धमाके के बाद से साजिद फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि साजिद को पूरे मामले का पता है। उसे दबोचकर ही धमाके का खुलासा किया जा सकता है।
प्रभारी सीओ महेश कुमार का कहना है कि मस्जिद की छत से कुछ नहीं मिला है। इस मामले में कुछ लोगों को दबोचने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें