फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद प्रशांत का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, आखिरी बार दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Sun, 30 Aug 2020 10:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहीद प्रशांत शर्मा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के साथ लोहा लेते शहीद हुए मुजफ्फरनगर के लाल प्रशांत शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। नदी रोड स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई निशांत शर्मा ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


बुढ़ाना मोड़ निवासी सैनिक प्रशांत शर्मा शुक्रवार रात को सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलवामा में शहीद हो गए थे। शनिवार देर रात को शहीद का पार्थिव शरीर श्रीनगर से पहले गाजियाबाद फिर मेरठ लाया गया।

वहीं रविवार सुबह जाट रेजीमेंट की ओर से मेरठ से पार्थिव शरीर को शहीद के आवास पर लाया गया। शहीद का पार्थिव शरीर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग शहीद के अंतिम दर्शन के लिए इकट्ठा हुए। 
विज्ञापन


इसके बाद घर से शव यात्रा शुरू हुई। इस दौरान 'जब तक सूरज चांद रहेगा, प्रशांत तेरा नाम रहेगा, पाकिस्तान मुर्दाबाद, शेर आया- शेर आया' आदि नारे लगाते हुए लोग तिरंगे के लेकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। नदी रोड स्थित श्मशान घाट पर प्रशांत का सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैनिकों ने शहीद को गार्ड सलामी दी। 

यह भी पढ़ें: देश पर कुर्बान हुआ मुजफ्फरनगर का लाल, दिसंबर में होनी थी शादी, परिवार पर टूटा गम का पहाड़, तस्वीरें
विज्ञापन


इस दौरान ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर, कर्नल सतवीर सातवेंकर के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएससी अभिषेक यादव समेत तमाम अधिकारियों और राजनेताओं ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की। 'जब तक सूरज चांद रहेगा, प्रशांत तेरा नाम रहेगा' की जयघोष के बीच अंतिम संस्कार हुआ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें