फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में हो गए 2935 आधार अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर यूआईडीएआई द्वार लखनऊ को शहर में हो रहे आधार त्रुटिनिवारण और नवीनीकरण संबंधी गलत जानकारी भेजी जा रही है। वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते तीस दिन में पूरे शहर में लगभग 2935 आधार कार्ड बनाए गए हैं। अमर उजाला टीम के द्वारा पड़ताल में सामने आया कि शनिवार को सिर्फ छावनी और सिटी घंटाघर मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनाए गए। हालांकि यूआईडीएआई की साइट पर 17 स्थानों का नियमित अपडेट भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद आधार कार्ड बनाने में एक बड़ा खेल सामने आया है। शहर से प्रतिदिन जानकारी यूआईडीएआई लखनऊ को भेजी जाती है। साइट पर प्रतिदिन बीते 30 दिनों की जानकारी दर्ज होती है। वेबसाइट के अनुसार शहर में बैंक और डाकघरों को मिलाकर 17 स्थानों पर आधार नवीनीकरण और त्रुटिनिवारण का कार्य किया जा रहा है। वेबसाइट पर दिए गए स्थानों की पड़ताल करने पर शनिवार को सिर्फ दो स्थानों पर आधार त्रुटिनिवारण और नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। अन्य सभी स्थानों पर लॉकडाउन से पूर्व आधार कार्ड बनाने का कार्य बंद हो चुका है। कुछ स्थान ऐसे भी थे जहां शुरुआत में एक या दो दिन आधार कार्ड बनाने का कार्य होने के बाद अधार कार्ड संबंधी कोई कार्य नहीं हुआ। शहर में तीस दिन में 17 स्थानों पर लगभग 2935 आधार बनाए गए या त्रुटिनिवारण कार्य हुआ।
ये हैं बैंक और डाकघरों की लिस्ट
- मोहिउद्दीनपुर पोस्ट ऑफिस, बैंक ऑफ बड़ौदा मंगल पांडेयनगर, कचहरी पोस्ट ऑफिस, विक्टोरिया पार्क पोस्ट ऑफिस, यूनिवर्सिटी पोस्ट ऑफिस, एचडीएफसी बैंक वेस्टर्न कचहरी रोड, बेगमपुल पंजाब एंड सिंध बैंक, श्रीराम टावर बंधन बैंक, दिल्ली रोड यूनियन बैंक, वेस्टर्न कचहरी रोड पोस्ट ऑफिस, बाउंडरी रोड एक्सिस बैंक, बागपत गेट पोस्ट ऑफिस, छावनी मुख्य पोस्ट ऑफिस, शहर घंटाघर पोस्ट ऑफिस, खैरनगर बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र थापर नगर, सेंट्रल बैंक जेलचुंगी।
विज्ञापन

-- डाकघर में हो रहा आधार संबंधी काम
-- डाकघर में आधार कार्ड संबंधी कार्य नियमित किया जा रहा है। हालांकि प्रतिदिन 30 के आसपास आधार नवीनीकरण और त्रुटिनिवारण का कार्य होता है। कई बार नेटवर्क के कारण समस्या सामने आ रही है। - हरीश कुमार, हेड पोस्ट मास्टसर, सिटी घंटाघर डाकघर।
--- जिला प्रशासन सहित लखनऊ करेंगे शिकायत
-- आरटीआई कार्यकर्ता दुष्यंत रोहटा ने इस पूरे मामले की जन सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी है। साथ ही लोगों की परेशानी से जिलाधिकारी सहित यूआईडीएआई को अवगत कराया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री लोकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आधार कार्ड बनाने में बड़ा घोटाला हो रहा है। शहर से गलत आंकड़े भेजे जा रहे हैं। कोई भी बैंक आधार कार्ड नहीं बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें