आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई तेज होनी चाहिए
14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले में शहीद हुए बनत निवासी सीआरपीएफ के जवान प्रदीप कुमार के पिता जगदीश प्रजापति ने कहा कि अनंतनाग जिले में आतंकी हमले में जिले के गांव किवाना निवासी सीआरपीएफ के जवान सतेंद्र कश्यप शहीद हो गए। जवानों पर इस तरह हमला आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हरकत है। कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ पहले से ही कार्रवाई कर रही है। आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई तेज होनी चाहिए।
आतंकवाद को रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठाए
पुलवामा हमले में शहीद हुए शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी शहीद सीआरपीएफ के जवान अमित कोरी के पिता सोहनपाल कोरी ने कहा कि जब तक कश्मीर के हालात ठीक नहीं होंगे तब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा। चार महीने बाद आतंकी हमले की दूसरी घटना हुई, जिसमें जनपद के गांव किवाना निवासी सीआरपीएफ के जवान सतेंद्र कश्यप शहीद हो गए। आतंकवाद को रोकने के लिए सरकार कठोर कार्रवाई करे और कड़े निर्णय ले। कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाई जानी चाहिए। अगर सरकार इन धाराओं को भी नहीं हटा पाती तो कोई ऐसा रास्ता निकाले, जिससे आतंकवाद जड़ से खत्म हो।
जो आतंकवादियों को शरण दे उस पर भी कार्रवाई हो
कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए गांव किवाना निवासी सीआरपीएफ के जवान सतेंद्र कश्यप के पिता मुनीराम ने कहा कि देश में एक भी आतंकवादी जीवित नहीं बचना चाहिए। जो आतंकवादियों को शरण दे, उनका भी इलाज होना जरूरी है। आतंकवादी हमले में देश के जवान शहीद हो रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। सरकार पर उन्हें भरोसा है कि वह आतंकवाद को खत्म करेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/