इसके बाद वह अमर उजाला के मेरठ कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। जीत सिंह ने बताया कि उन्होंने कभी किसी दूसरे समाचार पत्र को नहीं लिया है और वह अमर उजाला की खबरों के पैटर्न को पसंद करते हैं। उन्हें पता होता है कि कौन सी खबर किस पेज पर मिलेगी। समाचार पत्र में आने वाला 'हरियाली और रास्ता' उनका पसंदीदा कॉलम है। वह इसकी कटिंग भी अपने पास रखे हुए हैं।
अपने पाठकों को क्या संदेश देना चाहेंगे इसके जवाब में उन्होंने कहा कि समाचार पत्र बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हीं के कारण आज वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों से अवगत रहते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी उन्होंने प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की सलाह दी।