फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: शहीद के अंतिम संस्कार में तीन घंटे की देरी, परिजनों ने रखी ये बड़ी मांग

Sat, 16 Feb 2019 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 8
shamli jawan
पुलवामा हमले में शहीद हुए शामली के जवान प्रदीप कुमार को आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी सीआरपीएफ के जवान अमित कुमार की समाधि के लिए जमीन देने और उसी पर अंतिम संस्कार करने की मांग को लेकर कुछ लोगों ने शव यात्रा बीच में ही रोक दी। करीब तीन घंटे की कशमकश और गहमागहमी के बाद प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित नगर पालिका के शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

2 of 8
pulwama attack
शामली निवासी सीआरपीएफ के जवान अमित कुमार की शहादत की सूचना के बाद परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा था। कुछ लोग शहीद की समाधि के लिए प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने की मांग पहले दिन से ही कर रहे थे। कुछ परिजनों को भी उन्होंने साथ ले लिया। शुक्रवार की रात भी परिजनों ने गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम और एसपी के सामने भी जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। परिजनों ने यहां तक कहा था कि जब तक भूमि उपलब्ध नहीं कराई जाती तब तक शहीद के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा बुझा दिया था।
 
 
विज्ञापन

3 of 8
pulwama attack
शहीद जवान अमित को श्रद्धांजलि देने के लिए जहां भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां जनरल वीके सिंह, केंद्रीय मत्री सतपाल सिंह, गन्ना मंत्री सुरेश राणा सहित प्रशासनिक अधिकारी जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि में शहीद के परिजनों ने जवान के अंतिम संस्कार के लिए भूमि की मांग की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत करने के बाद सुबह अंतिम संस्कार करने की बात कही थी।
 
 

4 of 8
pulwama attack
शनिवार सुबह जब जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था इसी दौरान लोगों ने अंतिम यात्रा को कुछ देर के लिए रास्ते में ही रोक दिया गया। बताया गया कि अंत्येष्टि निर्धारण न होने के कारण अंतिम संस्कार में काफी देरी भी हुई। रेल पार बाईपास पर तकरीबन बीस मिनट तक अंतिम यात्रा रुकी रही। 

 
विज्ञापन

5 of 8
pulwama attack
शनिवार सुबह पहुंची साध्वी प्राची ने भी परिजनों की मांग का समर्थन किया। डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने नगर पालिका के अधिकारियों से वार्ता की। रेलपार में तालाब के निकट समाधि के लिए भूमि देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली में शव रखकर अंतिम यात्रा शुरू हुई। 
विज्ञापन

6 of 8
pulwama attack
कुड़ाना रोड से शुरू हुई शव यात्रा पंजाबी कालोनी होते हुए जैसे ही रेलपार बाईपास पहुंची तो लोगों ने शव यात्रा बीच में रोक दी। लोग शहीद के सम्मान में समाधि के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि पर अंतिम संस्कार करने की जिद करने लगे। प्रशासन का कहना था कि शहीद की अत्येष्टि के लिए शमशान घाट में तैयारी की गई है।  
विज्ञापन

7 of 8
shamli jawan
गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, डीएम और एसपी ने पहुंचकर लोगों को समझाया, लेकिन उन्होंने शव यात्रा शमशान की तरफ न ले जाकर रेलपार की तरफ ले गए। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने डीएम से कह दिया कि जहां परजिन कहें वहां अंतिम संस्कार करा दिया जाए। 
विज्ञापन

8 of 8
shamli jawan
इसके बाद डीएम एसपी ने परिजनों को पूर्व निर्धारित पालिका के शमशान घाट पर ही अंतिम संस्कार के लिए मना लिया। करीब दो बजे दोपहर शव यात्रा टंकी रोड शमशान घाट पहुंची। इसके बाद शहीद के शव का अंतिम संस्कार हुआ। इस तरह करीब तीन घंटे तक लोगों में अंत्येष्टि स्थल को लेकर सस्पेंस की स्थिति बनी रही।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें