उन्होंने शव को छिपाने तथा खुर्दबुर्द करने की नीयत से उसे अपने बंद पड़े मकान में डाल दिया। मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा शव देखने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। तब वह अपने भांजे इसरार और उसके चाचा महताब के साथ मौके पर गया तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सीओ अजय कुमार अग्रवाल, कोतवाल अरुण कुमार त्यागी व अपराध निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन एवं मोहल्ले के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
चार दिन पहले बीमार पिता से मिलने आई थी जरीन
जरीन फातिमा द्वारा नूर अख्तर के साथ लव-मैरिज करने से परिवार उससे नाराज था। इसी बीच पिता इंतसार बीमार हो गए। पिता की बीमारी की सूचना पाकर जरीन पति नूर अख्तर के साथ सात नवंबर को पिता से मिलने और शादी के लिए गलत तरीका अपनाने पर माफी मांगने आई थी। अगले दिन आठ नवंबर को इंतसार का इंतकाल हो गया। तब जरीन और नूर उनके दफीने में भाग लेने वहां पहुंचे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/