फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: 24 घंटे बाद भी बच्ची का सुराग नहीं, मां की गोद से छीनकर भागे थे बाइक सवार युवक व महिला

Wed, 11 Nov 2020 11:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को भीख मांगने वाली महिला से छीनकर भागे चार माह की बच्ची का पुलिस 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। बच्ची को छीनने के मामले को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। थाने में बैठी पीड़ित महिला का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारी इस  मामले में पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर नहटौर चांदपुर मार्ग पर मानकपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार युवक व बुर्काधारी महिला भीख मांगने वाली महिला सुमित्रा देवी से चार माह की बच्ची को लेकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी थी।

एसपी बिजनौर डा. धर्मवीर सिंह ने नहटौर पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। इस मामले में एसओजी को भी लगाया गया हैं। पुलिस रास्तों पर पड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का सुराग नहीं लग सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। पीड़ित महिला थाने पर ही बैठी है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है। उसका पति भी नोएडा से नहटौर पहुंच चुका है। पीड़ित परिवार थाने में पहुंच रहे पुलिस अधिकारियों के सामने बच्ची को वापस दिलाने की गुहार लगा रहा है। सीओ अजय कुमार अग्रवाल भी थाने में डेरा डाले हुए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि बच्ची की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है ।

20 दिन पहले झालू आई थी महिला 
भीख मांगने वाली महिला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सराई थाना की है जो 20 दिन पूर्व भी झालू आई थी और वहां से भीख मांगने के लिए निकल जाती थी। पीड़ित महिला ने बताया कि उसे इस क्षेत्र की ज्यादा जानकारी नहीं थी। उसे आभास भी नहीं था कि उसकी मासूम बच्ची को कोई उससे छीन कर ले जाएगा। 

सुबेर जाति की है महिला
पीड़ित महिला मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय के सुबेर जाति से है। जो बांस की छबड़ी बनाने का काम करते हैं। बहुत ही गरीब हैं और वहां से यहां पर रोजी रोटी के लिए आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें