कृति और जितेंद्र ने बताया कि जनवरी में सागर शिल्पा को लेकर दिल्ली आया था। उस समय शिल्पा बहुत बीमार थी। शिल्पा ने बताया था कि उसे पीटा जाता है। तब दिल्ली के थाना राजौरी में भी शिकायत की गई थी। लेकिन कुछ अन्य रिश्तेदारों ने शिल्पा से सही व्यवहार का दावा किया था और फिर साथ ले गए थे।
फरवरी में सागर शिल्पा को साथ ले गया। इसके बाद लॉकडाउन के कारण शिल्पा नहीं आ सकी। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि बच्चा होने के बाद भी उसे नहीं भेजा गया और अब उसे मार दिया गया है। उसके सिर और कंधे की तरफ गहरी चोट के निशान हैं।
नगर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भाई जितेंद्र की तहरीर पर पति सागर, मां किरण, बहन राधिका और बहनोई हैप्पी को नामजद करते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट और आगे की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शिल्पा के पति सागर और मां किरण को गिरफ्तार कर लिया गया है।