फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। कस्बे के मोहल्ला किलाखेवान में बृहस्पतिवार को विवाहिता मंतशा (23) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे और पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की। इसके बाद पंचनामा भरकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
नवाबगढ़ी गांव निवासी असलम ने बताया कि खतौली निवासी मंतशा की शादी करीब 10 माह पहले मोहल्ला किलाखेवान निवासी जीशान से हुई थी। परिजनों के अनुसार, मंतशा काफी समय से बीमार चल रही थी। बृहस्पतिवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे हापुड़ अड्डा स्थित राजधानी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत की जानकारी मिलने पर मायका पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की तो परिजनों ने इसका विरोध किया और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। औपचारिक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने विवाहिता की मौत बीमारी के चलते होने की बात कही है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें