किठौर। पंद्रह दिन पूर्व जानलेवा हमले के मामले में समझौते के लिए बुलाकर घर में बंद कर जानलेवा हमले करने के आरोप में फरार चल रहे कस्बा निवासी रोहिल व कादिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बेसबॉल और डंडा बरामद किया है। सीओ विश्व ज्योति राय का कहना है कि इस मामले में 11 आरोपी नामजद थे, जिसमें आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिस्टल से गोली चलाने वाला आरोपी फिरोज अभी फरार चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।