फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पति-पत्नी के विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Mon, 21 Sep 2026 05:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र में 29 वर्षीय विवाहिता रंजो देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Cyber Crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर गधेली में 29 वर्षीय विवाहिता रंजो देवी पत्नी मोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार देर रात उसका शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी
ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली देहात सुनील सहरावत और पुलिस उपाधीक्षक नजीबाबाद मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। सूचना मिलने पर रंजो देवी के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने देर रात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में नितिन नवीन और योगी आदित्यनाथ; विकास कार्यों की समीक्षा, बोले-विकास यात्रा के असली नायक हैं युवा
विज्ञापन


पति-पत्नी के विवाद की बात सामने आई
प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते रंजो देवी ने यह कदम उठाया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। रंजो देवी अपने पीछे सात वर्षीय पुत्र हर्षित और छह वर्षीय पुत्र मानव को छोड़ गई हैं।
विज्ञापन


मायके पक्ष के प्रार्थना पत्र पर होगी कार्रवाई
पुलिस उपाधीक्षक नजीबाबाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें