फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुष्कर्म के बाद की शादी, तीन माह में ही घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसपी के आदेश पर पति समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है शादी से पहले तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। गर्भवती होने पर समाज के लोगों ने शादी करने पर फैसला किया था। शादी के तीन महीने बाद ही आरोपियों उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी दस साल पहले बागपत निवासी युवक के साथ हुई थी। बहन के घर आने जाने के कारण आरोपी उस पर गंदी निगाह रखता था। आरोप है कि वर्ष 2016 में जब वह नाबालिग थी तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी उसे धमकी देते हुए लगातार दुष्कर्म करता रहा है।
विज्ञापन

आरोपी की हैवानियत के कारण वह गर्भवती हो गई। जब उसके परिजनों को इसके बारे में पता चला तो परिजनों व रिश्तेदारों की पंचायत हुई। जिसमें आरोपी रिश्तेदार होने के कारण शादी करने की बात पर सहमति बनी। बताया कि शादी के तीन महीने बाद ही आरोपियों ने दहेज की मांग करते हुए साथ मारपीट कर दी। एक सप्ताह पहले आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें