की मासिक बैठक में भाजपा की तोड़ मंडल की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि हरवीर पाल भाजपा कार्यकर्ताओं
माछरा। भाजपा के आत्मनिर्भर भारत महाभियान के तहत भाजपा किठौर मंडल की बैठक का आयोजन बुधवार को ब्लॉक माछरा के गांव नित्यानंदपुर में भाजपा नेता केपी अधाना के आवास पर किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल रहे। उन्होंने कहा कि हमें यह विचार करना चाहिए कि किस प्रकार हम अपने देश को सुदृढ़ स्थिति में ला सकते हैं तथा अपने देश को प्रत्येक वस्तु पर आत्मनिर्भर बना सकते हैं। इन विचारों के साथ हमें आगे बढ़ना चाहिए और अपना व अपने देश का विकास करना चाहिए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने की। इस दौरान मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर, सुशील चौहान, पंकज गर्ग, सोनू त्यागी, अमित सैनी, मुजाहिद साजो तथा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।