फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू जारी: ‘लापता’ मरीजों के कारण आज से नहीं खुलेंगे बाजार, ब्लैक फंगस के फिर मिले आठ नए मरीज

Mon, 07 Jun 2021 10:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सिर्फ चार जिलों को छोड़कर पूरे यूपी से कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया है। लेकिन यहां लापता मरीजों के कारण आज भी बाजार नहीं खुलेंगे। चिंता की बात यह है कि यहां लगातार ब्लैक फंगस के मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना जिला भी सोमवार से अनलॉक हो सकता था लेकिन ‘लापता’ मरीजों ने इसका गणित बिगाड़ रखा है। दरअसल, रविवार तक होम आइसोलेशन में 417 और अस्पतालों में भर्ती मरीज 190 थे। इस तरह कुल सक्रिय मामले 607 हुए। अब हर रोज 50 से कम मरीज मिल रहे हैं और 150 से ज्यादा की छुट्टी हो रही है। इस लिहाज से सोमवार तक सक्रिय केस सिर्फ सात अधिक होते और जिले में दुकानें खुलने की शुरुआत हो जाती। कारोबारी तो बाजार खोलने की मांग कर ही रहे हैं, खास मौकों के लिए बड़ी खरीदारी के लिए उपभोक्ताओं को भी इसका इंतजार है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ जिले में ‘लापता’ मरीजों के कारण सक्रिय केस 977 हो रहे हैं। यानी 370 मरीज ऐसे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय केसों की सूची में तो शामिल हैं पर न अस्पताल में भर्ती हैं और न ही होम आइसोलेशन में हैं। इसकी बड़ी वजह कोरोना मरीजों की सही से निगरानी न होना माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को यह तो पता है कि इन्हें कोरोना हुआ, मगर उसके बाद ये अस्पताल में भर्ती हुए या होम आइसोलेशन में रहे, यह ब्योरा नहीं है।

वहीं कुछ लोग पहचान छिपाकर कोरोना की जांच कराने वाले हैं, जो स्वास्थ्य विभाग की मुसीबत बने हुए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनका पता नहीं लगा पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, भर्ती और आइसोलेट मरीजों की कुल संख्या सक्रिय मरीजों से बहुत कम है। फिर भी ‘लापता’ मरीजों के बारे में विभाग को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


तलाशा जा रहा रिकॉर्ड
कोरोना के जिन मरीजों का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है, उनकी तलाश चल रही है। ये मरीज होम आइसोलेट रहे होंगे और इनमें से अधिकांश ठीक भी हो गए होंगे। ये दूसरे जिलों के होंगे लेकिन, इन्होंने जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी। एक-एक मरीज की पड़ताल नहीं होने तक इन्हें सूची से नहीं हटाया जाएगा। - डॉ. अखिलेश मोहन, सीएमओ

विज्ञापन

ब्लैक फंगस के आठ नए मरीज मिले, दो की मौत

मेरठ में ब्लैक फंगस के रविवार को आठ नए मरीज मिले, जबकि मेडिकल कॉलेज में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। अब तक 256 मरीज मिल चुके हैं। 10 और मरीजों के साथ 110 की छुट्टी हो चुकी है। 125 एक्टिव केस हैं। 21 की मौत हो चुकी हैं। इस बीच कोरोना के 47 नए मरीज मिले हैं और इनमें से चार की मौत हो गई।

मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 100 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 16 कोविड पॉजिटिव और 84 निगेटिव हैं। इनमें से 22 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि इस दौरान दो मरीजों का सफल ऑपरेशन भी किया गया है। उधर, मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल में कोरोना से ग्रसित कुल 21 मरीज भर्ती हैं।

आंकड़ों के लिए
अब तक 65621 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। रविवार को 323 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 56212 की छुट्टी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें