फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तहबाजारी शुल्क बढ़ाने के विरोध में पैठ व्यापारियों का हंगामा

विज्ञापन
सरधना। पालिका बाजार में सा​प्ताहिक पैठ में तहबाजारी शुल्क के का विरोध करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पालिका बाजार में रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ में तहबाजारी शुल्क को लेकर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि पालिका कर्मचारियों ने फड़ लगाने के लिए दोगुना शुल्क मांग लिया। विरोध में व्यापारियों ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक फड़ नहीं लगाई और पालिका अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
व्यापारियों के मुताबिक, साप्ताहिक पैठ में फड़ लगाने के लिए पहले प्रति फड़ 150 रुपये तहबाजारी शुल्क लिया जाता था। रविवार को शुल्क वसूली करने पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने कथित तौर पर इससे दोगुनी रकम मांगी। इस पर व्यापारियों ने आपत्ति जताते हुए वसूली का विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि शुल्क में अचानक बढ़ोतरी से उन पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसी को लेकर उन्होंने कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और फड़ लगाने से इन्कार कर दिया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक कई व्यापारियों ने अपना सामान नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि जब तक शुल्क को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती और उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक वह पैठ में फड़ नहीं लगाएंगे। उन्होंने पालिका अधिकारियों से मामले की जांच कराने, शुल्क वसूली की व्यवस्था स्पष्ट करने और यदि अवैध वसूली हो रही है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेयरपर्सन सबीला बेगम ने बताया कि पहले साप्ताहिक पैठ की तहबाजारी का ठेका छोड़ा जाता था, लेकिन काफी समय से नगर पालिका के कर्मचारी ही शुल्क की वसूली कर रहे हैं। व्यापारियों ने अधिकारियों से पूरी व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें