फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंदी से बाजार प्रभावित

Mon, 21 Nov 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
नोटबंदी के कारण सूना पड़ा गुलजार रहने वाला आबूलेन बाजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोट बंदी के बाद लोगों ने अपने बड़े नोट बैंकों में जमा करा दिए, लेकिन अब उन्हें छोटे नोटों की जरूरत है जो उन्हें बैंकों से नहीं मिल पा रहे। शादी विवाह वाले परिवार भी परेशान हैं। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद अपने खतों से ढाई लाख निकालने पहुंच रहे लोगों को भी अधिकांश बैंक  लौटा रहे हैं। नोटों की कड़की का सीधा असर बाजार पर पड़ा है। शहर के प्लाइवुड मार्केट में व्यापारी लाखों के फर्नीचर ऑर्डर कैंसिल हुए हैं। सब्जी मंडी में ग्राहकों के अभाव में व्यापारियों की सब्जी सड़ रही है। मार्केट की मंदी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संडे में छुट्टी में ग्राहकों से भरे रहने सिनेमाघर मॉल, मार्केट और मंडी सूनी थी। अमर उजाला ने शहर का दौरा कर हाल जाना। 
विज्ञापन

3.30 बजे अपराह्न, बुढ़ाना गेट प्लाइवुड मार्केट  
शादी के सीजन के बावजूद मार्केट सूना है। अधिकांश दुकानें खाली थी और ग्राहक नदारद। भगवती फर्नीचर ट्रेडर्स के मालिक ने बताया कि शादी के सीजन में पहली बार मार्केट का इतना बुरा हाल है। उनके  यहां नौ परिवारों ने अपने फर्नीचर के ऑर्डर कैंसिल कर दिए हैं। जिन लोगों के फर्नीचर तैयार हो गए थे उन्हें उधार देना पड़ा है। लोग बैंक से मिलने के बाद चुकाने की बात कह रहे हैं लेकिन बैंकों से भी कैश नहीं मिल रहा ऐसे में उनका लाखों रुपया उधार फंस गया है। 
4:10 बजे शाम, बजे सदर गंज बाजार 
संडे के बावजूद बाजार में ग्राहक नहीं थे। अधिकांश किराना और जनरल मर्चेंट व्यापारी खाली बैठे थे। किराना व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि संडे के दिन अच्छी दुकानदारी होती थी लेकिन आज सुबह से एक हजार की दुकानदारी भी नहीं हुई। 
विज्ञापन


4:20 बजे शाम, सदर दाल मंडी 
संडे को मार्केट में ग्राहकों की कमी थी। व्यापारियों ने बताया कि मार्केट में काम आधा भी नहीं रहा। जानकार लोग उधार ले जा रहे हैं और देहात से आने वाला ग्राहक नगदी ना होने की वजह से नहंी आ रहा। देहात के ग्राहकों से उनकी नगद बिक्री होती थी। 

5:45 बजे शाम, स्टैंडर्ड स्वीट्स बागपत रोड 
शॉप से ग्राहक नदारद थे। शॉप संचालक मदन बताया कि लोगों को बैंक से रुपया नहीं मिल रहा है। उनके पास जो थोड़ा बहुत छोटा नोट बचा है वह उससे सब्जी, दूध और घर का आवश्यक सामान ही खरीद रहे हैं। इस वजह से बिक्री में 50 फीसदी की कमी आ गई है। 

6:00 बजे शाम, ईजी डे बागपत रोड 
संडे की छुट्टी में अक्सर शाम के वक्त इस माल में लोग अपने सप्ताह भर का सामान खरीदते हैं लेकिन नोट बंदी के बाद भी यहां ग्राहकों का टोटा था। संचालक अमर ने बताया कि उन्होंने अपने यहां स्वैप की व्यवस्था की ह,ै लेकिन इसके बाद भी मंदी बनी है

6:45 बजे शाम, सदर सब्जी, फल मंडी 
सब्जी मंडी में ग्राहक न के बराबर थे। सब्जी विक्रेता दानिश ने बताया कि जो लोग पहले तीन चार सब्जी खरीदते थे वह केवल एक सब्जी ले रहे हैं। फलों की बिक्री तो न के बराबर है। इस वजह से रोज सब्जी फल बचकर खराब हो रहे हैं। 

7:20 बजे शाम, पीडी फूड दिल्ली रोड
संडे शाम को ग्राहकों से भरा रहने वाला यह रेस्टोरेंट बिल्कुल खाली था। संचालक जतिन मेहरा ने बताया कि इतनी मंदी पहली बार देखी। पिछले 10 दिनों से उनके यहां बर्थ पार्टी के लिए कोई बुकिंग नहीं आई। जबकि तीन चार लोगों ने बुकिंग ही कैंसिल कर दी।

निशात सिनेमा 
शाम के शो में भी सिनेमाघर में दर्शकों का टोटा था। बुकिंग क्लर्क ने बताया कि सिनेमाघरों में पहले ही दर्शकों की संख्या कम है। नोट बंदी के बाद खर्चा निकालना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें