फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद कर, पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे सराफ व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में लूट और डकैती की वारदातें होने से व्यापारियों में आक्रोश है। रविवार को सराफ व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फोर्स ने समझाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारियों ने एक न सुनी। सैकड़ों की संख्या में व्यापारी हाथों में बैनर और स्लोगन लिखी तख्ती लेकर एसएसपी ऑफिस की तरफ चल पड़े। एसपी सिटी अखिलेश ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह व्यापारियों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और महामंत्री विजय अग्रवाल आनंद के नेतृत्व में 11 बजे बाजार बंद कर सराफ चौक पर एकत्र हुए। बुलियन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ-साथ सराफा व्यापार एसोसिएशन नील गली, कागजी बाजार सराफा व्यापार मंडल, व्यापार संघ सराफा बाजार, जौहरी बाजार एसोसिएशन, सदर सराफा एसोसिएशन व अन्य संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। सभी ने एक साथ कहा कि वह बाजार नहीं खोलेंगे। 12 से 14 जनवरी तक दोपहर तक सराफा बाजार बंद रहेगा। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च निकालना शुरू कर दिया। जागो जागो.. मेरठ पुलिस, आखिर व्यापारी कब तक लुटेगा, ठगों के गैंग को गिरफ्तार करो... जैसे नारे लगाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएसपी अजय साहनी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। एसपी सिटी डॉ. एन सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने कहा कि एसएसपी बाहर हैं, और मेरे पास ही चार्ज है। एसपी सिटी ने एसएसपी के नाम व्यापारियों का ज्ञापन लेते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। शास्त्रीनगर की घटना में पुलिस जल्द खुलासे के नजदीकी हैै, जिसमें चार टीमें लगी हैं। केसरगंज में गोली मारने की घटना पर काम किया जा रहा है। अन्य घटनाओं के पूर्व में खुलासे हुए हैं। व्यापारी की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। एसपी सिटी के आश्वासन के बाद एक बजे के बाद बाजार खुले। इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, संजय जैन महामंत्री, लल्लू मक्कड़, बुलियन के उपाध्यक्ष आकाश मांगलिक, लोकेश अग्रवाल, राजकुमार भारद्वाज, संदीप अग्रवाल, मनोज गर्ग, मुके श जैन, अमरीश अग्रवाल, मनीष जैन, आलोक प्रकाश, सुमित सिंघल, दीपक रस्तौगी, अनुराग रस्तोगी, अक्षय जिंदल, सर्वेश सराफ, दिनेश रस्तौगी, संजीव अग्रवाल, सुरेश चंद रस्तौगी, अक्ष्य जिंदल मौजूद रहे।
एसपी साहब, हम कब तक लुटते रहेंगे
विजय आनंद अग्रवाल, संत कुमार सराफ और संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी से कहा कि व्यापारी कब तक लुटते रहेंगे। अधिकारी ठीक से बात नहीं करते, व्यापारियों की समस्या हैं। 2017 से सराफा व्यापारियों से एक ही गैंग वारदात कर रहा है। जिसकी फुटेज व्यापारियों ने पुलिस को सौंप रखी है। सराफ व्यापारियों ने कहा कि बाजार बंद कर सोमवार को शहर सराफा चौक से सुबह दस बजे प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला जाएगा। उसके बाद आईजी/एडीजी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की मांगें
सराफा बाजार में दस पुलिसकर्मियों की अलग से टीम थी, उसे लगाया जाए।
लोकसभा चुनाव में उस टीम को हटा लिया गया था, उसे फिर बहाल किया जाए।
पीएसी की स्थाई पिकेट लगाई जाए।
पूर्व में हुई घटनाओं का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें