फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: स्कूटी सवार युवकों ने हेड कांस्टेबल और पीआरडी के जवान से की हाथापाई, मोबाइल लूटकर फरार

Sun, 29 Sep 2019 05:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत शहर में राष्ट्र वंदना चौक पर शनिवार की रात में स्कूटी सवार तीन युवकों ने हैड कांस्टेबल और पीआरडी जवान के साथ हाथापाई कर दी। आरोप है कि युवक हेड कांस्टेबल से मोबाइल भी लूट कर ले गए। पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस स्कूटी के नंबर से हमलावरों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन


कोतवाली बागपत में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर ने बताया कि शनिवार की रात में उनकी ड्यूटी राष्ट्र वंदना चौक पर लगी थी। उनके साथ पीआरडी का जवान भी ड्यूटी पर तैनात था। रात्रि में 12 बजे के लगभग पीआरडी का जवान सिंडिकेट बैंक की तरफ चला गया। बैंक के पास स्कूटी पर सवार तीन युवक पीआरडी जवान को मिले। उन्होंने जवान के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर हेड कांस्टेबल ने तीनों युवकों को अपने पास बुलाया। युवकों ने आते ही हेड कांस्टेबल के साथ गालीगलौज कर हाथापाई शुरू कर दी। उनके ऊपर तीनों हमलावरों ने ईंटें भी फेंकी। इसमें वे बाल-बाल बच गए। हेड कांस्टेबल मोबाइल पर कोतवाली में सूचना देने लगा तो हमलावरों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर रात्रि में पहुंची पुलिस ने स्कूटी सवार हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। 

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि हेड कांस्टेबल और पीआरडी जवान के साथ रात्रि में हाथापाई हुई है। स्कूटी के नंबर से हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महिलाओं ने हरियाणा व यूपी पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाया, जमकर हंगामा

विज्ञापन

चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस
जिले में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा कौन करेगा। जनपद में मुख्य स्थानों पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, लेकिन ये कैमरे मात्र शोपीस बनकर रह गए है। राष्ट्र वंदना चौक, बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े है। यदि कैमरे चालू होते तो हमलावरों की पहचान हो जाती। खराब पड़े कैमरों को ठीक तक नहीं कराया जा रहा है।

पहले भी पुलिस कर्मियों पर हो चुके हैं हमले
जिले में पुलिस कर्मी पर हमले की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार पुलिस पर हमले हो चुके हैं। बड़ौत में कई साल पूर्व औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर रात्रि में तैनात पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। बागपत में राष्ट्र वंदना चौकी पर 20 दिन पहले ई-रिक्शा चालक ने पीआरडी जवान के साथ हाथापाई की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें