फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पंजाब सीमा से सटे गांवों पर टिड्डी दल का खतरा, विभाग ने किसानों का किया अलर्ट

Thu, 28 May 2020 09:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
टिड्डी दल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान और पंजाब की सीमा से सटे पश्चिमी सरहदी गांवों में टिड्डी दल के प्रकोप को लेकर उत्तर प्रदेश का कृषि विभाग भी सतर्क हो गया है। जिला स्तर पर टिड्डी नियंत्रण के लिए ब्लॉक एवं गांव स्तरीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बचाव के लिए सीडीओ आलोक यादव की अध्यक्षता में समिति का गठन भी किया गया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में उप निदेशक कृषि जसवीर तेवतिया ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा के सभी ग्राम एवं विकस खंड स्तरीय कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कहीं पर भी टिड्डियों का समूह दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें। 

यह भी पढ़ें: अलर्ट: 40 साल में पहली बार सहारनपुर पर टिड्डी दल के अटैक का खतरा, पढ़िए- ये जरूरी सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीओ ने बताया कि टिड्डियों को भगाने के लिए बर्तन एवं अन्य ध्वनि यंत्रों से शोर करें। खेतों के किनारे पर फॉगिंग या पुआल का धुआं कर उन्हें खेतों से दूर रखा जा सकता है। टिड्डी दल रात में खेतों में रुकते हैं। ऐसे खेतों को जोतकर कीटनाशक जैसे मैलाथियान, क्लारोपाइरीफॉस, डाईक्लोरोवॉस या ब्यूवेरिया बेसियाना का घोल बनाकर छिड़काव करें। किसान अपनी फसलों की निगरानी करते रहें। इस संबंध में कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें