फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रहे स्टेशन मास्टर, सिग्नल नहीं मिलने से मचा हड़कंप, जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित

Tue, 24 Sep 2019 01:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर जिले में मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के सोने से जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। ट्रेनों को सिग्नल न मिलने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश के बाद स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेनों का संचालन कराया।

विज्ञापन


मुरादाबाद-नजीबाबाद के बीच मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर ज्ञान सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। रविवार रात करीब 10.25 बजे जनता एक्सप्रेस जैसे ही नजीबाबाद पहुंची तो मुरादाबाद को रवाना होने के लिए मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन से कोई सिग्नल नहीं मिला। मुर्शदपुर स्टेशन का टेलीफोन लगातार बजता रहा। मुर्शदपुर में सिग्नल न मिलने पर आसपास स्टेशन पर कई ट्रेनें खड़ी रहीं। ट्रेनों के प्रभावित होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर टीआई आरएस मीना, एसएस जयपाल सिंह के निर्देशन में रेलवे अधिकारी व आरपीएफ मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर जांच की। टीम को ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर के सोने की जानकारी मिली। रेलवे अधिकारियों ने अन्य स्टेशन मास्टर को तैनात कर ट्रेनों का संचालन कराया। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से करीब 11.15 बजे जनता एक्सप्रेस, मालगाड़ी सहित कई ट्रेनों का गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

यह भी पढ़ें: कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस में बम की अफवाह, सहारनपुर में आधा घंटा रुकी रही ट्रेन, एक हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टीआई आरएस बीना का कहना है कि स्टेशन मास्टर की अचानक तबीयत खराब होने से उसकी आंख लग गई, जिसके चलते स्टेशन मास्टर ने टेलीफोन के माध्यम से अन्य स्टेशन से आई सूचना को रिसीव नहीं किया। उन्होंने तत्काल दूसरे स्टेशन मास्टर को तैनात कराकर ट्रेनों को संचालन शुरू किया। प्रकरण की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें