फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रवि शंकर की हत्या के खुलासे में लगी पुलिस की कई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव इकवारा निवासी रवि शंकर (52) की हत्या कर शव को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर फेंक दिया था। पुलिस हत्यारेापियों की तलाश में जुटी है।अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने रवि शंकर के साथ रात में ट्यूबवेल पर शराब पी और किसी बात पर विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए शव को दूर जंगल में फेंक दिया। मृतक रवि शंकर के भतीजे प्रिंस खारी ने गांव सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी वन विभाग में चौकीदार रामवीर पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोमवार को घर रवि शंकर खेत पर पानी लगाने के लिए गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह लुकाधड़ी गांव के जंगल में उसका शव पड़ा मिला था। 24 घंटे बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम जांच में लगी हैं। नामजद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस उसके मोबाइल की लोकेशन खंगाल रही है। मृतक के परिजन भी पुलिस से लगातार घटना के खुलासे की मांग कर रहे हैं।

हत्या में हो सकते हैं एक से अधिक लोग शामिल
जिस स्थान पर रवि शंकर का शव पुलिस को मिला, वहां उसकी हत्या नहीं की गई थी। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक सरकारी ट्यूबवेल पर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस को उलझाने के लिए रवि शंकर के शव को खींचकर दूर ले जाकर नग्न अवस्था में डाला गया।
विज्ञापन


घटना का जल्द किया जाएगा खुलासा
पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है और आरोपियों के समीप पहुंच गई है। अभी तक जांच में शराब पीने के बाद हुए विवाद में हत्या किया जाना सामने आ रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -अभिषेक पटेल, सीओ, मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें