फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बस पलटी, मची चीख-पुकार, कई यात्री हुए जख्मी

Thu, 23 Jan 2020 02:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरिद्वार से दिल्ली जा रही मिनी टूरिस्ट बस बुधवार रात अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस के पलटने चीख पुकार मच गई। हादसे में चार यात्रियों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पल्लवपुरम मेरठ पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। सिवाया टोल प्लाजा से क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त मिनी बस को हाईवे से हटाया गया, उसके बाद यातायात सुचारु हो सका। 

विज्ञापन


बुधवार रात करीब सवा नौ बजे एक मिनी टूरिस्ट बस हरिद्वार से दिल्ली लौट रही थी। बस में दिल्ली पश्चिमी विहार मादीपुर कॉलोनी निवासी विजय, सुरेश, सोनू, सन्नी, कैलाश, रामगोपाल, हलवाई हरिओम सवार थे। बस मंगोलपुरी निवासी नवीन कुमार चला रहा था। जब बस केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र मोदीपुरम के पास पहुंची तो उसके सामने अचानक एक टेंपो आ गया, जबकि दूसरी साइड में कार थी। दोनों वाहनों को बचाने के चक्कर में चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। उनके पीछे आ रही दूसरी बस के यात्रियों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। दुर्घटना में चालक नवीन कुमार, हलवाई हरिओम और प्रवीन व विजय को चोट आई है। 

मोबाइल हो गया गुम 
घायल विजय ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय उसका मोबाइल उसके हाथ में था। जोर का झटका लगते ही हाथ से मोबाइल गिर गया। बस से बाहर निकलने के बाद उसने अपना मोबाइल देखा तो गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान ने बचा ली जान 
दुर्घटना में घायल हलवाई हरिओम का कहना था जिस तरह से बस पलटी है और हादसा हुआ है, उसे देखकर नहीं लगता है कि हम सही सलामत खड़े हैं। आज तो भगवान ने जान बचा ली। भगवान का शुक्र है कि सब सकुशल बच गए। सोनू और सन्नी ने भी कहा कि भगवान के धाम से लौटकर कर आ रहे थे, जिससे जान बच गई।

पल्लवपुरम एसओ दिग्विजयनाथ शाही ने बताया कि दिल्ली के यात्री हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। मोदीपुरम में हादसा होने पर चार को मामूली चोट आई है, जिन्हे प्राथमिक उपचार कराकर दिल्ली भेज दिया है। क्षतिग्रस्त मिनी बस को हाईवे से हटाकर मार्ग को सुचारु कर दिया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें