षड्यंत्र के तहत हाथों में दिए पत्थर
उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मोदी जी ने अच्छा काम किया है जो इन लोगों को रास नहीं आ रहा है। भारत तेरे टुकड़े-टुकड़े करने वाले सुधर जाएं तो देश के सामने कोई नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करने वालों से जब मीडिया ने सवाल किए तो उनके जवाब कैसे थे। कोई कह रहा था कि हमें ट्रैक्टर के कागज दिखाने पड़ेंगे। किसी को उसके बारे में कुछ पता ही नहीं था। षड्यंत्र के तहत लोगों के हाथों में पत्थर दिए गए। उन्होंने लोगों से पूछा कि उपद्रवियों के घर कौन गया। यह टुकड़ा-टुकड़ा गैंग देश को बांटने में लगा है।
जिन्ना के नाम पर भी राजनीति
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बंटवारे के वक्त का जिक्र करते हुए कहा कि जिन्ना जैसे राक्षस को कुछ लोग अच्छा नेता बताते हैं। जिस व्यक्ति ने देश का सर्वनाश कर दिया उसके नाम पर भी राजनीति की जाती है। उन्होंने कहा कि जामिया-एएमयू में सांप्रदायिकता के नारे लगते हैं। इनका इलाज होना चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/