फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक पलटने से कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा मैजिक पलटने से कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

सरूरपुर/जानीखुर्द। मेरठ-करनाल हाईवे पर गोटका कॉलेज के पास टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार कई लोग नीचे दबने से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन लोगों ने पुलिस के आने से पहले ही घायलों को सरधना के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
मुल्हैड़ा गांव निवासी जुनैद मेरठ में रिश्तेदार के यहां मौत होने पर गया था। वहां से वह परिजनों के साथ मैजिक में सवार होकर घर लौट रहे था। गोटका कॉलेज के पास टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबने से मोनू, जुनैद, सोनू, आमिर, आजाद, जावेद और अन्य कई लोग घायल हो गए। हाईवे पर सड़क हादसा देख राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। वायरलेस पर सूचना फ्लैश होते ही सरूरपुर व सरधना थाना पुलिस के साथ कई पीआरवी और तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसी बीच में राहगीरों ने घायलों को निकालकर सरधना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। काफी देर तक पुलिस और एंबुलेंस घायलों को हाईवे पर तलाश करती रही। बाद में जानकारी होने पर सभी ने राहत की सांस ली। सड़क हादसे में घायल मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जानीखुर्द क्षेत्र में मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव बाफर के पास सोमवार को दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बागपत जिले के गांव बालैनी निवासी सुंदर सोमवार को अपने रिश्तेदार के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने कंकरखेड़ा आया था। लौटते समय मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव बाफर के नजदीक उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में सुंदर व दूसरी बाइक पर सवार युवक आसिफ निवासी सिवाल घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें