अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने किया उपचार
इमरजेंसी में घायल भाजपाइयों के पहुंचते ही सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने उपचार प्रारंभ किया। नाजुक हालत में पहुंचे शिवकुमार कश्यप के नाक मुंह में जमा खून सीएमएस ने खुद निकाला। इसके बाद उसे मेरठ रैफर किया गया।
सड़क हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत
वहलना चौक के पास हुए सड़क हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत हो गई। सिविल लाइन क्षेत्र के रैदासपुरी निवासी रमेश भारतीय पुत्र हरदेवा प्राइमरी स्कूल के सेवानिवृत्त अध्यापक थे। वे बृहस्पतिवार दोपहर को बाइक से कहीं जा रहे थे। वहलना चौक के पास एक रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के बेटे की ओर से सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/