फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग से दहशत, पथराव में कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। ग्राम कायस्थ बड्ढा में सोमवार को राशन नहीं देने का आरोप लगाकर सैकड़ों लोगों ने हंगामा कर दिया। इस पर डीलर एवं उपभोक्ताओं में कहासुनी हो गई। आरोप है कि राशन डीलर चहेतों को ही राशन दे रहा है। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव एवं फायरिंग हुई। पथराव में कई लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को लाठी फटकार कर खदेड़ा तथा घायलों को उपचार के लिए भेजा। हालांकि इस बाबत किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ग्राम कायस्थ बड्ढा में राजू राशन डीलर है। किसी कारण से गांव के ही रियाज पुत्र फैयाज को राशन आवंटित किया हुआ है। आरोप है कि रियाज राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। वह उपभोक्ताओं को राशन नहीं देता है। इतना ही नहीं धमकाकर भगा देता है। इससे लोगों को काफी समय से राशन नहीं मिल रहा है। सोमवार को गांव के ही हामिद प्रमुख पक्ष के कुछ लोग राशन लेने गए तो डीलर ने बायोमेट्रिक मशीन का बहाना देकर देने से इनकार कर दिया। जिसके डीलर और उपभोक्ताओं में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव एवं फायरिंग शुरू हो गई। पथराव में कई लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी घायल का नाम पता पता नहीं लग पाया था। उधर, सीओ किठौर रामानंद कुशवाह का कहना है कि महज हवाई फायरिंग होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें