बहसूमा/सरधना। कस्बा स्थित सिंडिकेट बैंक, रामराज एवं मोड खुर्द स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार को ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। लाकडाउन के चलते निर्धन एवं मनेरगा में पंजक़ृत पात्रों को एक-एक हजार रुपये खातों में पहुंचने पर महिलाओं एवं पुरुषों की भीड़ लगी रही। बैंक में रुपये निकालने वालों की कम तथा बैक पासबुक में एंट्री कराने वालों की भीड़ देखी गई। हालांकि पुलिस ने कई बार सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को समझाने की कोशिश की। इतना ही नहीं सख्ती दिखाते हुए लॉकडाउन का पालन कराया। वहीं, इस संबंध में सिंडिकेट बैक की शाखा प्रबंधक मेनका रानी का कहना है कि बैंक में सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है।
बैंक एवं एटीएम सैनिटाइज किए
सरधना नगर में सोमवार को पालिका द्वारा जहां एक तरफ कई वार्डों को सैनिटाइज कराया गया। वहीं, दूसरी तरफ नगर के बैंक एवं एटीएम को भी सैनिटाइज कराया गया। जिसमें मंगलवार से बैंक खुलेंगे ताकि सफाई ठीक प्रकार से की जा सके। सरधना नगर में सिंडिकेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत सभी बैंक एवं नगर में विभिन्न जगह पर लगे एटीएम कक्ष को भी सैनिटाइज कराया गया।